गोपालगंज: थावे बस स्टैंड में थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा व महावीरी अखाड़ा को लेकर लोगों के साथ की बैठक, दिए निर्देश
थावे बस स्टैंड हनुमान मंदिर के पास बुधवार को दुर्गापूजा और महावीरी जूलुस व अखाड़ा को लेकर पूजा समितियो की बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा ने की।बैठक में गजाधरटोला, थावे बाजार और चितूटोला आदि गांवो के पूजा समितियों ने भाग लिया।बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने कई निर्देश दिए।