कैसरगंज: रानीपुर इलाके में थ्रेसर में श्रमिक का दाहिना हाथ फंसा, गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
थाना रानीपुर इलाके में एक श्रमिक का थ्रेसर में गेंहू मड़ाई के दौरान दाहिना हाथ अंदर जाने से कट गया। गंभीरावस्था में श्रमिक को मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। रानीपुर थाने के हर्राजपुर निवासी अंकित (36) पुत्र गया प्रसाद थ्रेसर पर गेंहूं मड़ाई कर रहा था। गेंहू की फसल थ्रेसर में डालते समय अचानक उसका दाहिना हाथ मशीन में चले