बारां: राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने मिनी सचिवालय में उपचुनाव की तैयारियों की बैठक में की समीक्षा
Baran, Baran | Nov 4, 2025 राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने मंगलवार को अंता विधानसभा क्षेत्र के 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के तहत मिनी सचिवालय के सभागार में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों की आयोजित बैठक में चुनाव संबंधी कार्यों की समीक्षा की तथा पारदर्शी एवं त्रुटिरहित चुनाव को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश प्रदान किए।