बारां: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा, चुनाव जनबल और धनबल के बीच, मोरपाल सुमन के साथ जनबल
Baran, Baran | Nov 4, 2025 पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि अन्ता विधानसभा क्षेत्र का यह उपचुनाव जनबल और धनबल के बीच है। एक तरफ़ जनबल मतलब जनता की ताक़त है, तो दूसरी तरफ़ धनबल अर्थात पैसों की ताक़त है। जनबल हमारे साथ है। इसलिए तय मानिये जनबल जीतेगा और धनबल हारेगा। वे मंगलवार को बारां में मीडिया से बात-चीत कर रही थी।