रामपुर: अम्बेडकर पार्क में भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष सफाई अभियान चलाया गया
Rampur, Rampur | Apr 13, 2025 रविवार को दोपहर तीन बजे के आसपास उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में भारत रत्न, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज जनपद के , नगरीय निकायों, विभिन्न वार्डों, ग्राम पंचायतों आदि में स्थापित डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमाओं व उनके परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई करायी गयी।