रामपुर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम बजीनगर में घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाया, हुई मौत
Rampur, Rampur | Apr 13, 2025 रविवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम बजीनगर निवासी नीलम ने घरेलू कलह के चलते शनिवार रात 11 बजे के आसपास ज़हरीला पदार्थ खा लिया। परिजन विवाहिता को ज़िला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके वालों ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए है।