रसूलाबाद: कहिंजरी संजय नगर के समीप रोडवेज बस की टक्कर से घायल सास की भी मौत, पहले बहू ने तोड़ा था दम; बेटा घायल
रसूलाबाद अंतर्गत कहिंजरी के संजय नगर के समीप रोडवेज बस की टक्कर से घायल महिला की कानपुर हैलट में उपचार के दौरान मौत हो गई।इससे पहले हादसे में घायल उनकी बहू सपना की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। हादसे में अब सास-बहू दोनों की मौत हो गई,जबकि महिला का बेटा विनय कुमार घायल है विनय कुमार अपनी पत्नी सपना और मां गुड्डी देवी के साथ रसूलाबाद जा रहा था