झांसी: डगरिया गांव में 10 साल के बच्चे की हुई थी हत्या, सिर में लगी चोट से हुई मौत फिर पानी से भरी खादान में फेंका गया शव
Jhansi, Jhansi | Dec 29, 2024 झांसी में 6 दिन से लापता 10 साल के बच्चे की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम में उसके सिर में गंभीर चोट मिली है। जिससे उसकी मौत हुई है। 22 दिसंबर को सायन उद्दीन उर्फ असद लापता हुआ था। शनिवार सुबह घर से 300 मीटर दूर पानी की खादान में उसकी लाश मिली थी। पुलिस ने दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवाया।