कोंडागांव: फरसगांव में उपचुनाव के लिए शुष्क दिवस घोषित, शनिवार शाम 5 से सोमवार शाम 5 बजे तक मदिरा दुकान रहेगा बंद
कोंडागांव जिले के नगर पंचायत फरसगांव के वार्ड क्रमांक 1 एवं 12 में होने वाले पार्षद उप निर्वाचन को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नुपूर राशि पन्ना ने 30 मई शाम 5 बजे से 1 जून शाम 5 बजे तक शुष्क दिवस घोषित किया है।इस अवधि में फरसगांव की विदेशी कंपोजिट मदिरा दुकान एवं अहाता पूरी तरह बंद रहेंगे।साथ ही अवैध शराब बिक्री,परिवहन एवं भंडारण पर कार्यवाही होगी