ग्वालियर गिर्द: युवती से नजदीकी रिश्तेदार और उसके दोस्त ने किया दुष्कर्म, सात महीने बाद दर्ज हुआ मामला
पुरानी छावनी पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके जीजा और दोस्त के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया है।घटना पिछले साल अक्टूबर से लेकर दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह की बताई गई है।जिसकी कायमी पुलिस ने शुक्रवार को शाम की है। पता चला है कि मुरम वाले सैयद के पीछे रहने वाली युवती के यहां अंकित रावत का आना जाना था।एक दिन मौका पाकर अंकित ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।