कल्याणपुर विधानसभा अंतर्गत कोटवा बाजार में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा जन आक्रोश रैली निकाली गई। आक्रोश रैली के माध्यम से महिला आरक्षण पर घटिया राजनीति एवं विपक्षियों की पुरानी नीति को लेकर नारेबाजी की गई। बताया गया कि यह केवल एक आक्रोश मार्च नहीं बल्कि यह नारी सम्मान अधिकार एवं स्वाभिमान की आवाज है यह आवाज जिसे लंबे समय से दबाने की कोशिश की गई।