प्रयागराज: विकास भवन से मुख्य विकास अधिकारी ने स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, आज शुक्रवार को विकास भवन से मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस दौरान लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई,जिला प्रशासन द्वारा स्वीप के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।