मुरैना नगर: बानमौर सब स्टेशन पर ऊर्जा मंत्री का सख्त एक्शन, कहा- बेवजह बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं, खामियां सुधारो, होगी कार्रवाई
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बामोर औद्योगिक क्षेत्र के 133/11 केवी सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बेवजह बिजली कटौती न हो और सभी तकनीकी खामियां जल्द दूर की जाएं।मंत्री ने कहा निर्बाध,सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण बिजली देना प्राथमिकता है।उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन लेने और विभाग का सहयोग करने की अपील की।