धौलपुर: धौलपुर जिला ने मकान सूचीकरण कार्य में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया
जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य में धौलपुर जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिले के समस्त प्रगणकों, पर्यवेक्षकों, चार्ज अधिकारियों तथा जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्रीनिध