खेकड़ा: पट्टी चक्रसैनपुर खेकड़ा निवासी आरोपी चेकिंग के दौरान गिरफ्तार, अवैध पिस्टल के साथ 5 जिंदा कारतूस बरामद
खेकड़ा पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अरुण पुत्र तरसपाल निवासी पट्टी चक्रसेनपुर खेकड़ा के कब्जे से 1 देशी पिस्टल .30बोर सहित 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।