बरबसपुर निवासी 40 वर्षीय रजनी ने रविवार सुबह करीब 6 बजे अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल सेवन के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।