Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews

सीहोर नगर: मुख्यमंत्री के जीतू पटवारी पर बयान को लेकर कांग्रेस का विरोध, अंबेडकर प्रतिमा के सामने धरना

Sehore Nagar, Sehore | Jun 1, 2026

MORE NEWS

• खुशियों की दास्तां

• जल्द मिलेगा घर में नल से शुद्ध जल, ग्राम सिंगारचोरी तक पहुंची विकास की धारा

• कुंए से पानी खींचने और हैंडपंप की खटर-खटर से मिलेगी मुक्ति

• नलजल योजना पूर्ण होने से ग्रामवासियों में खुशी की लहर

..........

                   विकास की नई धारा अब आष्टा तहसील के ग्राम सिंगारचोरी में पहुंच चुकी है। गांव में नल-जल योजना के तहत प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और वर्तमान में योजना की टेस्टिंग की जा रही है। जल्द ही ग्रामवासियों को अपने घरों में नल के माध्यम से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल मिलने लगेगा।

            ग्राम सिंगारचोरी की वर्तमान आबादी 3,108 है तथा गांव में कुल 655 घर हैं। नल-जल योजना के अंतर्गत एजेंसी द्वारा 670 नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं, जिससे गांव के लगभग सभी परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा।

            अब तक ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को पानी के लिए कुओं और हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता था। सुबह-शाम पानी लाने में काफी समय और श्रम खर्च होता था। कई परिवारों में बच्चों को भी पानी लाने में सहयोग करना पड़ता था, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती थी। लेकिन अब नल-जल योजना के शुरू होने से यह स्थिति बदलने जा रही है।

            गांव की महिलाओं का कहना है कि घर में नल से पानी मिलने से उन्हें कुएं से पानी निकालने और हैंडपंप की खटर-पटर से मुक्ति मिलेगी। पानी लाने में लगने वाले समय की बचत होगी, जिसका उपयोग वे परिवार, बच्चों की देखभाल, स्वरोजगार एवं अन्य उपयोगी कार्यों में कर सकेंगी। इससे महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और उनका दैनिक कार्यभार भी कम होगा।

            शुद्ध पेयजल की उपलब्धता से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। स्वच्छ पानी मिलने से जल जनित बीमारियों की आशंका कम होगी तथा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। ग्रामीणों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में यह योजना एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। नल-जल योजना का सबसे बड़ा लाभ बच्चों को मिलेगा। जिन परिवारों के बच्चे पानी भरने में समय लगाते थे, वे अब अपना पूरा ध्यान पढ़ाई और अन्य रचनात्मक गतिविधियों पर केंद्रित कर सकेंगे।

            गांव में घर-घर नल से जल पहुंपाचने के साथ ही ग्राम सिंगारचोरी विकास और आधुनिक सुविधाओं की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाने जा रहा है। यह योजना ग्रामीण जीवन को अधिक सुविधाजनक, स्वस्थ और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• खुशियों की दास्तां • जल्द मिलेगा घर में नल से शुद्ध जल, ग्राम सिंगारचोरी तक पहुंची विकास की धारा • कुंए से पानी खींचने और हैंडपंप की खटर-खटर से मिलेगी मुक्ति • नलजल योजना पूर्ण होने से ग्रामवासियों में खुशी की लहर .......... विकास की नई धारा अब आष्टा तहसील के ग्राम सिंगारचोरी में पहुंच चुकी है। गांव में नल-जल योजना के तहत प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और वर्तमान में योजना की टेस्टिंग की जा रही है। जल्द ही ग्रामवासियों को अपने घरों में नल के माध्यम से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल मिलने लगेगा। ग्राम सिंगारचोरी की वर्तमान आबादी 3,108 है तथा गांव में कुल 655 घर हैं। नल-जल योजना के अंतर्गत एजेंसी द्वारा 670 नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं, जिससे गांव के लगभग सभी परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा। अब तक ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को पानी के लिए कुओं और हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता था। सुबह-शाम पानी लाने में काफी समय और श्रम खर्च होता था। कई परिवारों में बच्चों को भी पानी लाने में सहयोग करना पड़ता था, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती थी। लेकिन अब नल-जल योजना के शुरू होने से यह स्थिति बदलने जा रही है। गांव की महिलाओं का कहना है कि घर में नल से पानी मिलने से उन्हें कुएं से पानी निकालने और हैंडपंप की खटर-पटर से मुक्ति मिलेगी। पानी लाने में लगने वाले समय की बचत होगी, जिसका उपयोग वे परिवार, बच्चों की देखभाल, स्वरोजगार एवं अन्य उपयोगी कार्यों में कर सकेंगी। इससे महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और उनका दैनिक कार्यभार भी कम होगा। शुद्ध पेयजल की उपलब्धता से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। स्वच्छ पानी मिलने से जल जनित बीमारियों की आशंका कम होगी तथा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। ग्रामीणों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में यह योजना एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। नल-जल योजना का सबसे बड़ा लाभ बच्चों को मिलेगा। जिन परिवारों के बच्चे पानी भरने में समय लगाते थे, वे अब अपना पूरा ध्यान पढ़ाई और अन्य रचनात्मक गतिविधियों पर केंद्रित कर सकेंगे। गांव में घर-घर नल से जल पहुंपाचने के साथ ही ग्राम सिंगारचोरी विकास और आधुनिक सुविधाओं की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाने जा रहा है। यह योजना ग्रामीण जीवन को अधिक सुविधाजनक, स्वस्थ और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

• कृषि विभाग द्वारा जिलेभर में सफलतापूर्वक संचालित किया गया कृषि रथ

• किसानों को दी गई तकनीकों, योजनाओं एवं प्राकृतिक खेती के विषय में जानकारी

      कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में कृषि रथ का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। इस कृषि रथ के माध्यम से विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर किसानों को कृषि संबंधी नवीन तकनीकों, विभागीय योजनाओं एवं प्राकृतिक खेती के विषय में जानकारी दी गई एवं किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया।

      कृषि रथ के माध्यम से किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए मृदा परीक्षण के आधार पर अनुशंसित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग हेतु प्रेरित किया गया। किसानों को खाद वितरण की ई-टोकन प्रणाली संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा ई-टोकन जनरेट करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन कर उन्हें इसकी उपयोगिता एवं लाभों से अवगत कराया गया। साथ ही मिट्टी परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं आगामी खरीफ फसल की तैयारी संबंधी तकनीकी जानकारी भी प्रदान की गई।

      अधिकारियों द्वारा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन (INM), एकीकृत कीट एवं रोग प्रबंधन (IPM), फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों तथा कृषि को अधिक लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपायों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही पराली एवं नरवाई प्रबंधन के महत्व, फसल अवशेषों के वैज्ञानिक उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

      कृषि रथ यात्रा के माध्यम से किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने, उत्पादन लागत कम करने, उत्पादकता बढ़ाने तथा टिकाऊ कृषि प्रणाली विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। किसानों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए विभागीय योजनाओं एवं तकनीकी सलाह में विशेष रुचि दिखाई तथा कृषि विभाग की इस पहल की सराहना की।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• कृषि विभाग द्वारा जिलेभर में सफलतापूर्वक संचालित किया गया कृषि रथ • किसानों को दी गई तकनीकों, योजनाओं एवं प्राकृतिक खेती के विषय में जानकारी कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में कृषि रथ का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। इस कृषि रथ के माध्यम से विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर किसानों को कृषि संबंधी नवीन तकनीकों, विभागीय योजनाओं एवं प्राकृतिक खेती के विषय में जानकारी दी गई एवं किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया। कृषि रथ के माध्यम से किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए मृदा परीक्षण के आधार पर अनुशंसित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग हेतु प्रेरित किया गया। किसानों को खाद वितरण की ई-टोकन प्रणाली संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा ई-टोकन जनरेट करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन कर उन्हें इसकी उपयोगिता एवं लाभों से अवगत कराया गया। साथ ही मिट्टी परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं आगामी खरीफ फसल की तैयारी संबंधी तकनीकी जानकारी भी प्रदान की गई। अधिकारियों द्वारा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन (INM), एकीकृत कीट एवं रोग प्रबंधन (IPM), फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों तथा कृषि को अधिक लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपायों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही पराली एवं नरवाई प्रबंधन के महत्व, फसल अवशेषों के वैज्ञानिक उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। कृषि रथ यात्रा के माध्यम से किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने, उत्पादन लागत कम करने, उत्पादकता बढ़ाने तथा टिकाऊ कृषि प्रणाली विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। किसानों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए विभागीय योजनाओं एवं तकनीकी सलाह में विशेष रुचि दिखाई तथा कृषि विभाग की इस पहल की सराहना की। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

                      कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्द...

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्द...

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 1, 2026