मुरैना नगर: चैत्र नवरात्र के पहले दिन मुरैना के शक्तिपीठ महामाया मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का बहुत ही पावन पर्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज यानी 30 मार्च से हो रही है।खास बात यह है कि इस बार नवरात्रि पूरे 9 दिन नहीं बल्कि 8 दिन की होगी।मुरैना के शक्तिपीठ महामाया मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रह और दर्शन कर माता रानी से आर्शीवाद लिया।