कोलगवां के हनुमान नगर नई बस्ती में देर रात एक घर में चोरी हो गई । चोरों ने घर की अलमारी में रखे सोना चांदी और नकदी चुराकर फरार हो गए । घर वाले जबलपुर गए थे और घात लगाए चोरों ने घर में धाबा बोल दिया । सोमवार सुबह 10 बजे सतना पहुंचे ही घरवाले कोलगवां थाना जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है ।