धौलपुर: चंबल पेयजल परियोजना के वाटर स्टोरेज प्लांट में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चंबल नदी से भरतपुर जाने वाली पेयजल परियोजना के वाटर स्टोरेज प्लांट में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परियोजना के गार्ड राजेंद्र सिंह ने घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया। आसपास के लोगों से मृतक की पह