राजगढ़ी: पुलिस ने बड़कोट के हनुमान चट्टी में एक वाहन से 5 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर 3 तस्करों को किया गिरफ्तार
बड़कोट पुलिस ने शुक्रवार को लगभग प्रात: नो बजे हनुमान चट्टी के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक बुलेरों वाहन से पांच पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस शराब के साथ एनपी सिंह, राकेश व अचपाल सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर तीनो अभियुक्तों पर एक्ससाइज एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया।