छतरपुर: सरकार के आदेशों की धज्जियां: भीषण गर्मी में खुला निजी स्कूल, बच्चों के जीवन से खिलवाड़!
झारखंड में पड़ रही भीषण और जानलेवा गर्मी के बीच जहां राज्य सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है, वहीं छतरपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित मसीहानी का कोलंबस पब्लिक स्कूल सरकारी आदेश को खुलेआम ठेंगा दिखाते हुए शनिवार को भी संचालित होता मिला। चिलचिलाती धूप और शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी के बीच विद्य