सहजनवा: भीटी में परिचित के साथ घर जा रही युवती से मनबढ़ लोगों ने की छेड़खानी, हेलमेट से मारकर दोनों का फोड़ा सिर
सहजनवा थाना क्षेत्र के घघसरा बाजार से भरपही मार्ग होते हुए हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के अपने गांव परिचित के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रही एक युवती को कुछ मनचलों ने रास्ते मे पहले तो छेड़खानी की फिर भीटी चौराहा पर रोककर दोनों की जमकर पिटाई की, जिससे दोनों घायल हो गए हु, पीड़ित की शिकायत पर सहजनवा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।