सहजनवा: सहबाजगंज स्थित मैरेज हाल में लगाए गए पौधों को नुकसान पहुचाने से मना करने पर मनबढो ने मामा भांजे को पीटा, केस दर्ज
सहजनवा नगर पँचायत के सहबाजगंज स्थित एक मैरेज हाल परिसर में लगे पेड़ पौधों को नुकसान पहुचाने वाले चरवाहों से जब मैरेज हाल की देख-रेख करने वाले व्यक्ति ने रोका तो मनबढो ने उसकी जमकर पिटाई की वही व्यक्ति को बचाने आये उंसके भांजे से भी मारपीट की गई, पीड़ित की शिकायत पर सहजनवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।