बजाग: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने बांध का विरोध करते हुए आमसभा का किया आयोजन, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
Bajag, Dindori | May 19, 2026 डिंडौरी के बिरसा मुंडा मैदान में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने बांध के विरोध को लेकर आमसभा का आयोजन किया और प्रदर्शन कर मंगलवार शाम 5:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौपा। दरअसल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आम सभा के दौरान बांध का विरोध करते हुए आगामी कार्य योजना बनाई और प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।