कुरडेग: सुब्रतो कप टूर्नामेंट में 17 किलोमीटर पैदल चलने के अखबार में खबर को जिला शिक्षा अधीक्षक सिमडेगा में बताया निराधार
सिमडेगा के 40 मर्दन जंगल मे सुब्रतो कप टूर्नामेंट खेलने के बाद 17 किलोमीटर स्कूली छात्राओं का पैदल चलने के खबर पर न्यायालय ने संज्ञान लेने के बाद जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम ने बुधवार को 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि यह खबर पूरी तरह से निराधार है और इसको लेकर माननीय न्यायालय को जांच रिपोर्ट भेजी जाएगी।