महोबा: फसल बीमा क्लेम न मिलने पर किसानों में आक्रोश, प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट में डीएम को सौंपा ज्ञापन
Mahoba, Mahoba | May 5, 2026 फसल बीमा क्लेम न मिलने से किसानों का गुस्सा बढ़ गया है। ‘जय जवान जय किसान एसोसिएशन’ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर IFFCO Tokio General Insurance पर लापरवाही का आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि खरीफ 2025 की फसल बर्बाद होने के बावजूद अब तक क्लेम नहीं मिला। कई गांवों के किसान परेशान हैं और प्रिवेंटेड सोइंग मामलों में भी भुगतान लंबित है।