दतिया नगर: उपचुनाव को लेकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की जा रही प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एसपी ने दी जानकारी
दतिया विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है चुनाव की तैयारी को लेकर एसपी दतिया मयूर खंडेलवाल ने मंगलवार के शाम 6:00 बजे मीडिया से चर्चा. उन्होंने कहा कि दतिया में पुलिस प्रशासन निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव कराने के लिए प्रतिवद्ध है इसके लिए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है ।