रॉबर्ट्सगंज: राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में मरकरी नहर के पास दुकान में चोरों ने बोला धावा, लाखों के जेवरात और नगदी चोरी
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में मरकरी नहर के पास स्थित एक गहने एवं बर्तन की दुकान में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है,चोरी की जानकारी लोगो को शुक्रवार सुबह 6 बजे हुई । स्थानीय लोगो का कहना है कि चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए और लगभग पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण तथा 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।