खिरकिया और छीपाबड़ में शुक्रवार शाम को 6 बजे पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च आगामी 21 दिसंबर को होने वाले करणी सेना के जन क्रांति आंदोलन से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया। इस फ्लैग मार्च में हरदा जिले के सभी थानों का पुलिस बल और पुलिस लाइन का बल शामिल था। पुलिस अधिकारियों ने नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मार्च निकाला।