कौंच: जुगराजपुरा में सर्पदंश से बुजुर्ग किसान की मौत, खेत पर चारा काटने गए किसान को झाड़ियों में छिपे सांप ने बनाया निशाना
Konch, Jalaun | Jul 4, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र के जुगराजपुरा गांव में शनिवार शाम 5 बजे खेत पर जानवरों के लिए चारा काटने गए 62 वर्षीय किसान रामबाबू की सांप के काटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि झाड़ियों में छिपे जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया। परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।