राजधानी रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और UPI लेनदेन से जुड़े शुल्क के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर लेकर सिलेंडर यात्रा निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को याद करते हुए “मनमोहन सिंह जी, तुस्सी ग्रेट हो” जैसे नारे और पोस्टर भी नजर आए। कांग्रेस नेताओं ने महंगाई और आम लोगों से जुड़े आर्थिक मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।
#Congress #Chhattisgarh #Mehangai #UPI #Protest #RaipurNews #ChhattisgarhNews