शिवपुरी: जामखो मंदिर के पास जुआ खेलते तीन लोग पकड़े गए, सिरसौद पुलिस की कार्रवाई
शिवपुरी जिला के सिरसौद थाना पुलिस ने जुआ खेलते तीन व्यक्तियों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जामखो मंदिर के पास कुछ लोग हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां तीन व्यक्ति जुआ खेलते पाए गए।पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अवधेश रावत, मेहरबान रावत और अरविंद रावत बताए। पुलिस ने मौके से नगदी ।