मढ़ौरा: मढ़ौरा स्टेशन रोड पर नाला निर्माण में अनियमितता से ग्रामीण भड़के, विरोध के बाद काम रुका
Marhaura, Saran | May 11, 2026 मढ़ौरा स्टेशन रोड में नाला निर्माण में अनियमितता को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया जिसके बाद नाला निर्माण कार्य को वरिय अधिकारियों के निर्देश पर रोक दिया गया है। सोमवार की दोपहर एक बजे स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नाला निर्माण में मानको की अनदेखी की जा रही है जिससे निर्माण सही नहीं हो रहा है और सामग्री की भी कटौती हो रही है।