देहरादून: खेल मंत्री रेखा आर्य ने खेल निदेशालय स्थित सभागार में अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
प्रदेश में बनने वाले खेल विश्वविद्यालय को देश का सर्वश्रेष्ठ मॉडल बनाने पर बैठक में चर्चा की गई। बैठक में खेल मंत्री ने कहा कि देश में जितने भी खेल विश्वविद्यालय स्थित हैं उन सभी का वर्किंग मॉडल, उनके कोर्स और स्टाफ स्ट्रक्चर का अध्ययन करके प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय का बेस्ट मॉडल तैयार करें।