चित्तौड़गढ़: ADG ट्रेनिंग राघवेंद्र सुहास ने संपर्क सभा के जरिए पुलिस कर्मचारियों का दुख-दर्द सुना, साथ में खाना भी खाया
जिले के दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के तहत अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास ने पुलिस लाईन में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संपर्क सभा आयोजित कर उनसे सीधे रूबरू हुए । बाद में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया, बड़ा खाना आयोजित कर जवानों के साथ खाना खाया। परेड की सलामी ली,.....