भोगनीपुर: पुखरायां में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनीं, किया निस्तारण
पुखरायां कस्बे के पटेल चौक स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में शनिवार शाम करीब 6 बजे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने जनता दरबार लगाकर लोगो की शिकायतें सुनी और उनका निस्तारण किया। शिकायतें संबंधित अधिकारियों को देते हुए उनके जल्द निस्तारण के आदेश दिए गए हैं। एसडीएम देवेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।