हुज़ूर: भोपाल के बड़े तालाब के पास मिला नवजात का शव
Huzur, Bhopal | Mar 3, 2024 भोपाल के VIP रोड स्थित बड़े तालाब (कर्बला) के पास से पुलिस ने आज एक नवजात का शव बरामद किया है। बॉडी पर हॉस्पिटल की सील लगी है। इसी आधार पर पुलिस उसकी शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है। मामले में मर्ग कामय कर जांच शुरू कर दी गई है। बॉडी को मर्चुरी में रखवा दिया गया है।