बिजावर: रानीताल के पास अंधे मोड़ पर पलटी तेज़ रफ़्तार कार, ससुर-बहू की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
बाजना थाना क्षेत्र में रानीताल रोड पर सोमवार शाम 4 बजे तेज रफ्तार कार अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 55 वर्षीय मुन्नीलाल अहिरवार और उनकी 23 वर्षीय बहू प्रियंका अहिरवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को बिजावर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत हुए।