डुमरा: श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रहित में उनके योगदान को किया याद
सीतामढ़ी भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं "एक देश में एक निशान, एक विधान, एक प्रधान" के प्रणेता स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।