सुपौल: जिला जनता दरबार में डीएम ने सुनीं 44 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
Supaul, Supaul | May 8, 2026 सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय, सुपौल में आयोजित जिला जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं सुनी गईं। जनता दरबार के दौरान कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए, जिनसे संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जनता दरबार में विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे।