मौदहा: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत, खेत देखने जा रहा था, रागौल-अकौना स्टेशन के बीच हुआ हादसा
रागौल-अकौना रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान भगवती वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वह खेत देखने जा रहे थे। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार, स्वामीदीन वर्मा के पुत्र भगवती वर्मा सुबह करीब 10 बजे रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेक