सतना की सिटी कोतवाली पुलिस ने धवारी में फर्जी मोबाइल सिम बेचने वाले युवक अर्जुन कुशवाहा के खिलाफ 420 का मामला कायम किया था । पुलिस आरोपी अर्जुन को तलाशते हुए नागौद के मझगवां उसके गांव पहुंची और गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपी अर्जुन का सोमवार की दोपहर 3 बजे जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है और पेश करने कोर्ट रवाना हो गई है ।