संग्रामपुर: नाला अतिक्रमण से वार्ड 12 की सड़क बनी जलजमाव की शिकार
नगर पंचायत संग्रामपुर के वार्ड संख्या 12 स्थित चंदनियां गांव में जलजमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि नगर पंचायत गठन के करीब तीन वर्ष बाद भी वार्ड में समुचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी है। हल्की बारिश में ही सड़क पर पानी जमा हो