कानपुर देहात: निर्माणाधीन फैक्ट्री में चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
सट्टी पुलिस, सर्विलांस और SOG टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए VNU GROUP OF INDUSTRIES की निर्माणाधीन साइट पर हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
आरोपियों के कब्जे से 1 इन्वर्टर और 3 बैटरियां बरामद हुई हैं, जिनकी कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है। चोरी में इस्तेमाल ऑटो भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पूछताछ में आरोपियों ने ऑटो की किस्त और कर्ज चुकाने के लिए चोरी करने की बात कबूल की। गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास सामने आया है।
.
.
.
#KanpurDehat #KanpurDehatNews #CrimeNews #PoliceAction #sattipolicestation