गया जी पुलिस कार्यालय में आज बुधवार को सिटी एसपी रामानन्द कुमार कौशल के द्वारा जनता दरबार में आए हुए लोगों की शिकायतें सुनी गई। जिसमें लगभग 10 लोग अपनी-अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुए। सिटी एसपी रामानन्द कुमार कौशल के द्वारा सभी लोगों की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 10 दिसंबर बुधवार की शाम 6 बजे सिटी एसपी रामानन्द कुमार कौशल ने दी।