राजपुर छाजपुर में बन रहे मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा की जांच में घटिया सामग्री और कमजोर नींव की पुष्टि हुई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज़ भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और चेतावनी दी—जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।