राघोगढ़: बुढ़ना गांव के पास मकसूदनगढ़ पुलिस ने एक बाइक सवार तस्कर को 1 किलो 206 ग्राम अवैध गांजे के साथ किया गिरफ्तार
Raghogarh, Guna | May 31, 2026 राघोगढ़ ब्लॉक में मकसूदनगढ़ थाना पुलिस ने बुढ़ना गांव के पास से गांजा तस्कर को पकड़ा है। 31 मई को थाना प्रभारी ने बताया, बीती रात को सूचना पर कार्यवाही की बुढ़ना गांव के पास कुंभराज टपरा कॉलोनी निवासी करण सिंह मीणा को ₹20 हजार के 1 किलो 206 ग्राम अवैध गांजे सहित गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त बाइक जप्त कर कुल ₹1 लाख मसरूका जप्त किया है, जांच जारी है।