चकरनगर: बहादुरपुर घार गाँव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भक्त ध्रुव की कहानी का वर्णन किया गया, भक्तजन भाव-विभोर हुए
क्षेत्र के गांव बहादुरपुर घार के मजरा अड्डा बंशीपाल पर चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव में भागवत कथा के चौथे दिन शुक्रवार शाम करीब 4 बजे सरस कथा वाचक आचार्य श्यामजी भैया के मुखारविंद से बड़ी ही मन मोहक महिमा बताते हुए भक्त ध्रुव की कथा कही उन्होंने भक्त ध्रुव की सौतेली मां के द्वारा सौतेला व्यवहार का वर्णन किया गया।