मोरवा: मोरवा प्रखंड क्षेत्र के लोगों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए हो रही भारी परेशानी नहीं है कोई स्थायी अधिकारी
मोरवा के लोगों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि पंचायत में ही प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था थी लेकिन लगातार बदलते नियमों के मुताबिक लोगों को इसके लिए काफी मशक्कत करना पड़ता है। 21 दिन के बाद एफिडेविट और प्रखंड मुख्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी यह संभव नहीं हो पा रहा है